फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज प्रतिरक्षित होंगे 4426 स्वास्थ्यकर्मी, तैयारी पूरी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

पहले चरण के पांचवें राउंड में 21 केंद्रों पर 30 सत्र में होगा टीकाकरण

बरेली। कोविड-19 के टीकाकरण अभियान में गुरुवार को पहले चरण के पांचवें चक्र में निजी और सरकारी अस्पतालों में बनाए गए 21 केंद्रों पर 30 सत्र आयोजित होंगे जिनमें 4426 स्वास्थ्यकर्मियों को प्रतिरक्षित किए जाने का लक्ष्य है। बुधवार देर शाम तक सभी केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज भेज दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें निजी और सरकारी स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होने कोविन पोर्टल पर पंजीकृत लोगों से समय पर केंद्रों पर पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीके की एक बॉयल यानी शीशी से दस लोगों को डोज़ दी जाती है। बॉयल खुलने के बाद करीब चार घंटे तक ही उसे उपयोग में लाया जा सकता है। सीएमओ ने कहा कि यह टीका सुरक्षित है और शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता। इसलिए घबराने के बजाय लोग सहयोग करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि टीकाकरण के लिए बुधवार को एडी हेल्थ कार्यालय परिसर स्थित प्रशिक्षण सभागार में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ बैठक कर उनके सवालों के जवाब दिए गए और कोई भी दिक्कत होने पर उससे निपटने का तरीका बताया गया।

टीका लगवाने से पहले दें पूरी जानकारी

यदि एलर्जी, बुखार, रक्त बहने या रक्त पतला करने की कोई दवा ले रहे हैं या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो टीका लगवाने से पहले स्वास्थ्य अधिकारी को यह बात बताने को कहा गया है। गर्भवती या स्तनपान करा रही महिलाओं को भी टीका नहीं लगाया जाना है। सीरम इंस्टीट्यूट की फैक्टशीट के अनुसार कोविशील्ड टीका 18 वर्ष और उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है। यह टीका उन लोगों को नहीं लगना है जिन्हें पहली खुराक के बाद गंभीर एलर्जी हुई हो। चिकित्सक के परामर्श के बगैर टीकाकरण कराना प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।

मामूली दिक्कतें आ सकती हैं, घबराएं नहीं

टीका लगने के बाद थकान, कंपकंपी या बुखार सा महसूस होना, सिर दर्द, मतली, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द की शिकायत हो सकती है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सिंह के मुताबिक वैक्सीन लगने के बाद कुछ घंटों में यदि कोई प्रभाव दिखता है तो इस बारे में वैक्सीन लगाने वाले को या टोल फ्री नंबर 5081- 2428914 पर तत्काल जानकारी दें। आम तौर पर होने वाली छिटपुट दिक्कतों को बॉडी नौजिया कहा जाता है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है। रात में सोने से पहले पैरासिटामॉल खा सकते हैं।

इन केंद्रों पर लगाई जाएगी वैक्सीन

निजी अस्पताल में प्रताप हॉस्पिटल, क्यूट एंड किड्स हॉस्पिटल, महेन्द्र हॉस्पिटल, जीके श्रीवास्तव हॉस्पिटल, केशलाता हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल, खुशलोक हॉस्पिटल, गंगाशील हॉस्पिटल, एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज, रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, ईएसआई हॉस्पिटल, कैंट जनरल हॉस्पिटल में सत्र चलाया जाएगा। वहीं, सरकारी में पुरुष जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल, शेरगढ़ सीएचसी, मुडिया नबी गंज सीएचसी, कुआंटांडा सीएचसी, बिथरी चैनपुर सीएचसी, फतेहगंज पश्चिमी सीएचसी, मझगवां सीएचसी आदि में सत्र चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें