फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 गांवों के किसान नहीं बेच पा रहे गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंवला में 23 गांवों के किसान, जिनमें चकबंदी चल रही है, वह अपना गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। एसडीएम आवंला ने जिला चकबंदी अधिकारी को पत्र लिखकर इन गांव के किसानों की समस्या का समाधान करने की बात कही है। एसडीएम आंवला की ओर से जिला चकबंदी अधिकारी को बताया गया कि जिन 23 गांवों में चकबंदी चल रही है, वहां के किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। इस वजह से वह सरकारी क्रय केंद्रों में गेहूं नहीं बेच पा रहे हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है। एसडीएम ने इस संबंध में ऑनलाइन रजिस्ट्रेेशन की व्यवस्था तत्काल करने की सिफारिश की है ताकि किसानों को गेहूं क्रय केंद्रों पर बेचने में दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें