बरेली। मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में सोमवार को दो दिवसीय आनंद उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें गोकुल महावन रमण रेती पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर गुरु शरणानंद ने श्रद्धालुओं को मन, वचन और कर्म से प्रभु भक्ति का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, मानव तन पुण्य कर्मों से मिलता है। जिसका सदुपयोग माया और मोह से हटकर प्रभु की भक्ति में लीन होने से होता है। बताया कि भगवान शक्ति और एश्वर्यवान हैं। उनके पास ब्राह्मांड की सारी संपदा है फिर भी वे प्रेम और भक्त के वश में होते हैं। प्रवचन के बाद प्रसाद वितरण कर आयोजन का विश्राम हुआ। सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि इससे पहले महामंडलेश्वर का सभी श्रद्धालुओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष सतीश खट्टर, सुशील कुमार, युधिष्ठिर मलिक, रमेश खनीजो, रघुनाथ आदि मौजूद रहे।