फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग को नहीं मिले माता-पिता, गोरखपुर लौटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माता-पिता को खोजने आया आठ साल का अनुराग जंक्शन पर एक दिन रुककर गोरखपुर गया। उसके बताने के मुताबिक रेलवे हेल्पलाइन स्टाफ ने खोजबीन की लेकिन नाकामी हाथ लगी।
विज्ञापन

आठ साल का अनुराग माता-पिता के साथ बरेली में रहता था। एक दिन नाराज होकर वह नेपाल में नानी के घर चल दिया। जंक्शन से वह गोरखपुर की ट्रेन में बैठकर वहां पहुंच गया। गोरखपुर स्टेशन पर रेलवे हेल्पलाइन स्टाफ को वह मिला तो कुछ बता न पाने पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। वहां उसने मां का नाम माया, पिता का नाम अरुण और पता मुहल्ला ठकुराइन जिला बरेली बताया। दो बहनें सिमरन, पार्वती और एक भाई सुमित का नाम बताया। शनिवार को गोरखपुर के बाल संरक्षण अधिकारी विकास श्रीवास्तव उसे लेकर जंक्शन पहुंचे और रेलवे हेल्पलाइन की नीरज कश्यप को लेकर सीबीगंज के मुहल्ला ठकुरान पहुंचे। मगर वहां उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चला तो वे लोग गोरखपुर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें