बरेली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार ठाकुर सतीश कुमार सिंह ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। समर्थकों समेत सुभाषनगर, अनुपम नगर, पटेल विहार, रविंद्र नगर, मढ़ीनाथ व अन्य क्षेत्रों में मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ता राजेश तिवारी, डीडी बेलवाल, उमेश वाल्मीकि, रामनाथ राठौर, टीआर लोधी आदि मौजूद रहे।