फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की धमक से कांप रही शटरिंग, सुरक्षा जाल भी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सेतु निगम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को लालफाटक ओवरब्रिज पहुंचकर सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। निरीक्षण में सामने आया कि सर्विस लेन से गुजर रहे वाहनों की धमक से पुल की शटरिंग में कंपन पैदा हो रहा है। वहीं, सुरक्षा जाल भी नदारद था। यह खामियां देख उन्होंने नाराजगी जताई और सेतु निगम स्टाफ को सुरक्षा मानकों की अनदेखी न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार दोपहर उत्तराखंड जाते वक्त सेतु निगम के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद देव लालफाटक पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके साथ ही सीपीएम देवेंद्र सिंह और एई दिलीप कुमार भी पहुंच गए। इसके बाद अधिकारियों ने पुल के निर्माण एवं सुरक्षा मानकों की जांच की। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने तेज रफ्तार वाहनों की धमक से शटरिंग में कंपन देख कड़ी आपत्ति जताई। पूछा, निर्माणाधीन पुल के पास वाहनों की गति नियंत्रित करने को स्पीड ब्रेकर क्यों नहीं बनाए? स्टाफ ने बताया कि बदायूं की ओर पुल के पास स्पीड ब्रेकर बनाए थे लेकिन शनिवार को प्रधानमंत्री का काफिला गुजरने के चलते उन्हें तोड़ा गया है। अब दोबारा बना दिए लाएंगे। ओवरब्रिज के पास कई जगह सुरक्षा जाल न होने पर भी नाराजगी व्यक्त की। पूछा, अगर लोहे की सरिया या अन्य कोई सामग्री उछलकर सड़क पर गिरी तो हादसा कैसे बचाओगे? इसका अफसर जवाब नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान अपनी सुरक्षा करने के साथ ही पब्लिक को भी खतरे से बचाना है इसलिए सुरक्षा जाल जरूर लगाओ। उन्होंने स्टाफ से पुल की सुरक्षा संबंधित अन्य जानकारियां भी लीं।

लालफाटक पर ट्रैफिक को ओवरब्रिज से थोड़ा दूर से निकालने और उनकी स्पीड को संतुलित करने के लिए उपाय करने संबंधी निर्देश दिए हैं। कुछ अन्य कमियां भी दुरुस्त करने को निर्देशित किया गया है। -अरविंद देव, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें