फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी’

विज्ञापन
‘स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना जरूरी’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
खुटार (शाहजहांपुर)। अमर उजाला के अपराजिता मुहिम के तहत खुटार पीएचसी पर शनिवार स्वास्थ्य शिविर व जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में जहां 105 महिलाओं व युवतियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गईं, वहीं उन्हें स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए गए। गोष्ठी में मुख्य अतिथि पीएचसी प्रभारी डा. तरुण ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिलाओं का स्वस्थ व शिक्षित होना बेहद जरूरी है, क्योकि उनपर दो परिवारों की जिम्मेदारी होती है। युवतियों और महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह से स्वस्थ रहें इसके लिए उनको स्वयं सजग रहना होगा। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रजविंदर कौर ने कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। जरूरत इस बात की है कि वे अपने हक और अधिकारों के साथ स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। स्वास्थ्य के प्रति दूसरों को भी जागरूक करें। महिलाएं अपनी बेटियों को हर हाल में शिक्षित करें। शिक्षित महिलाएं-युवतियां समाज के बीच जाकर युवतियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। पीएचसी के मेडिकल आफीसर डॉ. संदीप कुमार ने स्वच्छता पर बल दिया। कहा कि पूरे परिवार के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी एक तरह से घर की महिला पर ही होती है। घर और आसपास सफाई रखी जाए तो तमाम बीमारियां दूर रहेंगी। उन्होंने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक बदलावों के बारे में भी बताया। इस मौके पर लगाए गए मेडिकल कैंप में डॉक्टरों ने 105 महिलाओं और लड़कियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाओं का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. देवेंद्र सिंह, ज्योति, आरती, वंदना, डॉ. देवेंद्र सिंह, राधाकृष्ण रस्तोगी, अनिल कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें