बरेली। रुविवि ने डिग्री कॉलेजों से सत्र 2018-19 में कराई गई राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के आयोजन की कंप्यूटराइज्ड आख्या और बैंक खातों की डिटेल तलब की है। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह ने कहा है कि जिन कॉलेजों ने अब तक यह जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है, वह तत्काल उपलब्ध करा दें। अन्यथा अनुदान नहीं भेजा सकेगा।