फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘तकनीक पर अति निर्भरता से अस्थायी होता है ज्ञान’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केसीएमटी कैंपस-2 (पीजीआई ऑफ मैनेजमेंट) में बृहस्पतिवार को शिक्षण दक्षताओं पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के प्रो. गिरिजेश कुमार, डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, प्रो. रश्मि अग्रवाल और प्रो. संतोष अरोड़ा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। प्रो. गिरिजेश कुमार ने कहा कि तकनीक पर अति निर्भरता से ज्ञान अस्थायी होता है। प्रो. रश्मि अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक छात्र सीख सकता है, बशर्ते शिक्षक को उसकी विविधताओं का सम्मान करता आता हो। प्रो. संतोष ने शिक्षकों के व्यक्तिगत कौशल और प्रो. नलिनी ने संरचनात्मक मूल्यांकन पर प्रकाश डाला। सेमिनार को केसीएमटी के प्रधानाचार्य डॉ. आरके सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें