बरेली। जंक्शन जीआरपी ने प्लेटफॉर्म पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग महिला यात्री को सौंप दिया। सोमवार शाम जीआरपी सिपाहियों को गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म दो पर एक ट्राली बैग लावारिस मिला था। बैग खोलकर देखा तो उसमें कपड़े, पर्स में चार हजार रुपये और कुमारी काजल नाम का आधार कार्ड था। इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने सिपाही भेज काजल को थाने बुलाकर बैग सौंप दिया।