फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बीकॉम के छात्र की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर गुरुवार शाम परीक्षा देकर लौट रहे बीकॉम के छात्र को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्र उस वक्त हेलमेट नहीं पहने था। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नंबर एक हनुमान गढ़ी निवासी राहुल शर्मा (24) पुत्र डोरीलाल शहर के बीआईएमटी कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। वह गुरुवार देर शाम बाइक पर परीक्षा देकर शहर से घर लौट रहा था। उसी समय रास्ते में बिजनौर-बदायूं हाईवे पर कोल्ड स्टोर के सामने किसी वाहन ने उसको जोरदार टक्कर मार दी। छात्र राहुल हेलमेट नहीं लगाए था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से छात्र के परिवार वालों को सूचना दी। कुछ देर बाद परिवार वाले भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम तक टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें