फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़द घोटाला- एसएसपी ने इंस्पेक्टर प्रेमनगर को किया तलब, चार्जशीट लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। करोड़ों रुपये के उड़द दाल घोटाले में रिपोर्ट दर्ज होने के साल भर बाद भी अब तक चार्जशीट नहीं लगी है। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मुनिराज जी. ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह को तलब कर लिया। कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल चार्जशीट लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भमोरा के ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में पिछले साल भोलापुर और सांकरपुर केंद्र के प्रभारियों ने 12161 क्विंटल उड़द किसानों के बजाय बाजार से खरीदकर नैफेड को सप्लाई कर दी थी। बाजार से खरीद 3500 रुपये प्रति क्विंटल कर 5400 रुपये की दर से सप्लाई की गई थी। इस पर तत्कालीन डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने एआर कोऑपरेटिव वीर विक्रम सिंह से जांच कराई थी। इसके बाद डीएम के आदेश पर पिछले साल फरवरी में थाना प्रेमनगर में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसके बाद प्रेमनगर पुलिस ने किसान, क्रय केंद्र प्रभारियों, पीसीएफ प्रबंधक और बिचौलियों के बयान भी दर्ज किए थे, मगर अब तक चार्जशीट नहीं लगाई गई है। इससे नाराज एसएसपी ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह को तलब कर लिया। नाराजगी जताते हुए तत्काल चार्जशीट लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें