फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपुला फ्लाईओवर- पीलीकोठी तोड़ने के लिए भवन स्वामी से मांगे कागजात

विज्ञापन
चौपुला फ्लाईओवर- पीलीकोठी तोड़ने के लिए भवन स्वामी से मांगे कागजात - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। चौपुला फ्लाईओवर का काम जल्द ही चौकी चौराहा की तरफ शुरू होना है। चौराहे पर मंदिर के पास पीलीकोठी का कुछ हिस्सा भी इसमें आ रहा है। सेतु निगम ने इसे काफी पहले नोटिस दिया था। भवन स्वामी ने अब खतौनी सहित दूसरे कागजात मांगे गए हैं। इसी आधार पर उसकी मुआवजे की धनराशि तय की जाएगी।
विज्ञापन

ओवरब्रिज का काम चौपुला से अयूब खां चौराहे की तरफ चल रहा है। इस रोड पर एक साइड का काम पूरा हो चुका है। कुछ दिन सड़क के दूसरी साइड मंदिर की ओर भी पिलर की फाउंडेशन बनने लगी है। इसके बाद चौकी चौराहा की ओर काम शुरू होगा। पुल की डिजाइन के हिसाब से पुलिस लाइन की तरफ मंदिर के पास पीलीकोठी का कुछ हिस्सा तोड़ना है। इसके लिए सेतु निगम पहले ही नोटिस भेज चुका है। भवन स्वामी को इसे लेकर कोई आपत्ति भी नहीं है। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस लाइन की तरफ काम शुरू करने के लिए पीलीकोठी को जल्द ही तोड़ना होगा। इसके लिए भवन स्वामी से खतौनी सहित संपत्ति से जुड़े दूसरे दस्तावेज मांगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इसी आधार पर मुआवजा की रकम तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें