फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम के बड़े स्वीमिंग पूल में इस बार भी तैराकी भूल जाइए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बड़े स्वीमिंग पूल में तैरने का सपना देखने वाले तैराकों को इस बार भी झटका लगेगा। पिछले पांच साल में स्टेडियम प्रशासन फिल्ट्रेशन प्लांट दुरुस्त नहीं करा सका। इस कारण स्वीमिंग पूल इस बार भी शुरू होना मुश्किल है। बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए छोटा स्वीमिंग पूल पिछले दिनों जरूर शुरू किया है, लेकिन प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए बना बड़ा स्वीमिंग पूल शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

करीब पांच साल पहले माध्यमिक कॉलेजों की एक तैराकी प्रतियोगिता हुई थी। इसके बाद से बड़ा स्वीमिंग बंद पड़ा है। पिछले वर्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी के तहत तैराकी की एक प्रतियोगिता बड़े स्वीमिंग पूल में कराई गई थी। उस वक्त साफ पानी भरा गया था। पूल बदहाल हो चुका है तो स्टेडियम प्रशासन ने भी उसे शुरू कराने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस कारण पिछले कुछ वर्षों से स्टेडियम प्रशासन ने तैराकी का कोच भी नहीं मांगा। अब गर्मियों की छुट्टियां होने वाली हैं। बड़ी संख्या में बच्चे और बड़े तैराकी सीखने स्टेडियम आते हैं, लेकिन उनको बड़े स्वीमिंग पूल में तैरने का मौका नहीं मिलेगा।

फिल्ट्रेशन प्लांट सही कराया जा रहा है। जब तक पानी साफ करने की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक उसे शुरू नहीं किया जा सकता। उम्मीद है इस महीने प्लांट सही हो जाएगा तो मई में बड़ी स्वीमिंग पूल शुरू कर देंगे। छोटा स्वीमिंग पूल में तैराकी का प्रशिक्षण शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार, आरएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें