फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार रुपये दो और कॉपी दूसरे कमरे में बैठकर लिखो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय नकलविहीन परीक्षाएं कराने के चाहें जितने दावे कर रहा हो, लेकिन नकल माफिया के सामने सारी तैयारियों की धज्जियां उड़ रही हैं। कुछ कॉलेजों में बेधड़क प्रति छात्र तीन हजार रुपये लेकर कॉपियां लिखवाई जा रही हैं। बिजनौर के कॉलेज के छात्र का ऑडियो भी सामने आया है जिसमें उसने यह बात स्वीकारी है कि तीन हजार रुपये लेकर कॉपियां अलग कमरे में लिखवाई जा रही हैं। विश्वविद्यालय के अफसर कागजों पर ही नकलविहीन परीक्षा कराने का दम भर रहे हैं।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर भी लगवाए गए। नकल माफिया ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। ऑडियो बिजनौर के एक कॉलेज संचालक और उसी के कॉलेज के एक छात्र का है जो कि परीक्षा दूसरे केंद्र पर दे रहा है। ऑडियो में छात्र बता रहा है कि परीक्षा छूटने के एक घंटे पूर्व कुछ छात्रों की कॉपियां जमा कराई जाती हैं। सीटिंग प्लान सुविधा के अनुसार बनाया जाता है। कॉपी जमा करने के बाद उन छात्रों को बिना कैमरे वाले कमरे में बैठाया जाता है। एक घंटे बोलकर नकल कराई जाती है, जिसकी एवज में एक छात्र से तीन हजार रुपये जमा कराए गए हैं। बिजनौर के एक कॉलेज का सिर्फ यह एक उदाहरण मात्र है।
सूत्रों की मानें तो मुरादाबाद मंडल ही नहीं बल्कि बरेली मंडल के भी कई कॉलेजों में नकल का यह खेल बेधड़क चल रहा है। दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के अफसर कैमरे लगवाकर परीक्षाओं को लेकर बेफिक्र हो गए हैं।
विज्ञापन


हमारे सचल दल केंद्रों पर छापा मार रहे हैं, लेकिन नकल का कोई मामला सामने नहीं आया है। अगर इसी तरह का मामला है कि उसको गंभीरता से दिखवाया जाएगा।
-संजीव कुमार, परीक्षा नियंत्रक

नकल करने में लड़कों को मात दे रहीं लड़कियां
लड़कियां जितनी पढ़ने में आगे हैं उतना ही नकल करने में भी। विश्वविद्यालय की परीक्षाएं इसका उदाहरण हैं। रविवार को बरेली और मुरादाबाद मंडल में कुल 176 नकलची पकड़े गए हैं। हैरानी की बात है कि इसमें लड़कियों की संख्या 170 है, जबकि लड़के महज छह ही पकड़े गए हैं। लड़कियों के पास नकल की पर्चियां और मॉडल पेपर बरामद हुए। उन पर अनुचित साधन प्रयोग करने के मामले में कार्रवाई की गई। रविवार को तीनों पालियों में 91697 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 43340 छात्र और 48357 छात्राएं पंजीकृत थीं। इसमें 1763 छात्र और 814 छात्राएं अनुपस्थित रहीं।

बिना अनुमोदित शिक्षक कर रहे ड्यूटी
परीक्षाओं से पहले विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को आदेश जारी किए कि बिना अनुमोदित शिक्षक परीक्षा में ड्यूटी में नहीं लगाए जाएंगे। बावजूद इसके कॉलेजों ने नकल कराने के लिए बिना अनुमोदित शिक्षकों को ड्यूटी पर लगा दिया है। इन शिक्षकों की मदद से कॉलेेजों में नकल हो रही है। कुछ केंद्रों को बिना अनुमोदित शिक्षकों को ड्यूटी लगाने पर नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें