फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन को लेकर एलएलबी के छात्र फिर भड़के, प्राचार्य आवास का किया घेराव

Wed, 28 Nov 2018 02:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
bareilly college
विज्ञापन
बरेली। बरेली कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्रों ने एडमिशन को लेकर मंगलवार को भी हंगामा किया। कार्यालय में प्राचार्य नहीं मिले तो छात्र हंगामा करते हुए उनके आवास पर पहुंच गए। चीफ प्रॉक्टर ने बमुश्किल उनको शांत कराया। उम्मीद है बुधवार तक कोई नतीजा निकलेगा।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज के एलएलबी के 39 छात्रों के परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय ने रोक दिए। पिछले दो सप्ताह से फर्जीवाड़े की जांच हो रही है। सोमवार को छात्रों की प्रोेजेक्ट फाइल कॉलेज में जमा न होने पर छात्रों ने हंगामा किया था। मंगलवार तक का आश्वासन मिलने के बाद छात्र शांत हुए। जब मंगलवार को भी कोई नतीजा नहीं निकला तो छात्रों ने फिर हंगामा शुरू कर दिया।

चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने जैसे-तैसे छात्रों को शांत कराया। छात्रों को सूचना मिली कि प्राचार्य अपने आवास पर हैं तो छात्र वहां भी हंगामा करने पहुंच गए। वहां प्राचार्य मिले तो छात्रों ने कहा कि कुछ छात्रों की गलती की सजा सभी को क्यों दी जा रही है। तब प्राचार्य ने बुधवार तक का आश्वासन दिया। बाद में वह विश्वविद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने जांच के लिए अब कुछ और दस्तावेज मांगे हैं। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को दस्तावेज उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीद है कि बुधवार को ही विश्वविद्यालय कोई निर्णय ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें