फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना खरीद में दलाली रोकने को डीएम ने बनाई जांच कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने चीनी मिल और गन्नाक्रय केंद्रों पर दलाली रोकने के लिए 18 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिसमें सभी छह तहसीलों के एसडीएम को नोडल अफसर नामित किया है। जांच में इनके साथ दो सहायक नोडल होंगे। जांच दल किसी भी क्रय केंद्र पर दलाल या बिचौलियों की सूचना मिलने पर तुरंत छापामारी करेगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर एमपी सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार, बाट माप निरीक्षक और ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी क्रय केंद्रों पर छापामारी करेंगे। इसी तरह फरीदपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, मीरगंज तहसील में वहां के एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार, बाट माप निरीक्षक और ज्येष्ट गन्ना अधिकारी टीम में होंगे। जांच दल प्रतिदिन किसी न किसी गन्ना क्रय केंद्र या चीनी मिल पर छापामारी करेंगे। दलाल या बिचौलिए मिलने पर तुरंत पुलिस बुलाकर एफआईआर दर्ज कराएंगे। किसी किसान की समस्या मिलने पर उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराने की जिम्मेदारी भी इस टीम पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें