फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने जगाई स्वच्छता की अलख

Sat, 29 Sep 2018 11:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से शनिवार को बरेली कॉलेज के सामने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। इसमें प्रशासन, नगर निगम, समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी झाड़ू थामी। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए लोगों को स्वच्छता की जरूरत और महत्व बताते हुए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां कॉलेज के छात्रों, स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। साफ सफाई का महत्व बताते हुए उन्हें सभ्य नागरिक बनने की सलाह दी गई। अभियान में जुटे लोगों ने सफाई कार्य शुरू किया तो राहगीरों ने भी उसमें हाथ बंटाया। सबसे पहले सिटी मजिस्ट्रेट अशोक शुक्ला ने झाड़ू लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अब्बास अली अंसारी, चीफ सेनिटेशन इंस्पेक्टर एके दुबे, एसआई दीपक कुमार ने सड़कों पर झाड़ू लगाई। इस मौके पर अधिकारियों ने अमर उजाला के स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना की। साथ ही, लोगों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई करने का आह्वान किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने दुकानदारों को कूड़ा सड़क पर न फेंकने की हिदायत दी। कुछ दुकानदारों ने कूड़ा जला दिया था, उनके नाम नोट करके उन्हें भविष्य में कूड़ा न जलाने की चेतावनी दी। कार्यक्रम में नगर निगम प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें