फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलएड फीस पर छात्रों को बनाया बंधक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

दोगुनी फीस का विरोध करने पर छात्राओं को बंधक बनाया
- साथी छात्रों ने पुलिस बुलाने की धमकी दी तब छोड़ा
-रामपुर के एक कॉलेज का मामला, कुलपति से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजूकेशन (बीएलएड) की दोगुनी फीस वसूलने का विरोध करने पर छात्रों को कॉलेज से भगा दिया गया। तीन छात्राओं को कमरे में बंद करके धमकाया गया। बाकी छात्रों ने जब पुलिस बुलाने की बात कही तब छात्राओं को छोड़ा गया। पीड़ित छात्र गुरुवार को कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति के पास पहुंचे। कुलपति ने प्राचार्य को तलब किया है।
विज्ञापन

मामला रामपुर टाडा के कॉलेज महाराणा पृथ्वीराज चौहान कॉलेज का है। विश्वविद्यालय पहुंचे बीएलएड के छात्रों ने आरोप लगाया कि उनसे 25 हजार रुपये पहले जमा करा लिए गए। विश्वविद्यालय ने भी इतनी फीस निर्धारित की थी। अब परीक्षा फार्म भरने हैं तो कॉलेज 25 हजार और मांगने लगा और फीस न देने पर परीक्षा फार्म न भरवाने और, प्रैक्टिकल में नंबर न देने की धमकी देने लगे। गुरुवार को छात्र जब कॉलेज पहुंचे तो उनको बाहर निकाल दिया गया। उनसे बदसलूकी की। आरोप है कि तीन छात्राओं को अंदर कमरे में बंद कर लिया गया। उनके मोबाइल छीन लिए और धमकाया। बाकी छात्रों ने पुलिस बुलाने की बात कही तब छात्राओं को छोड़ा गया। गुरुवार चार बजे छात्र कैंपस पहुंचे और सछास के गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कुलपति से शिकायत की। छात्रों ने पूरी घटना बताई और कहा कि 27 फरवरी से 9 अप्रैल तक कक्षाएं नहीं लगीं। दोगुनी फीस का दबाव बनाया जा रहा है। कुलपति ने तुरंत कॉलेज के प्राचार्य से बात की और विश्वविद्यालय बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें