फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विवि में कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने भी धरना प्रदर्शन किया। दोपहर बाद विश्वविद्यालय में कर्मचारी ने कामकाज बंद कर दिया। मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हालांकि कर्मचारी के प्रदर्शन के चलते दूर दराज से प्रमाण पत्र लेने आए छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने दोपहर तक कार्य किया फिर उसके बाद कामकाज ठप् कर प्रदर्शन शुरू किया। डॉ. वाईपी सिंह ने कहा कि तीन सौ दिन का अवकाश नकदीकरण की मांग पूरी की जाए। डॉ. ललित किशोर ने कहा कि उप-मुख्यमंत्री व उच्च शिक्षामंत्री इसके निर्देश जारी कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही। महसचिव रंजीत सिंह मांग पूरी न होने पर कर्मचारियों में आक्रोश है। अध्यक्ष डॉ. हेम गौतम, उपाध्यक्ष रामप्रीत, महासचिव राज बहादुर ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो महासंघ आंदोलन भी करने को तैयार है। इस मौके पर जहीर अहमद, सचिन कपूर, मयंक चौहान, सपना अग्रवाल, शैलेंद्र, दिनेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें