बरेली।
खाद्य विभाग ने चार आरएफसी और नौ आरएमओ इधर-उधर कर दिए हैं। इसके तहत बरेली मंडल में अशोक कुमार पाल नए संभागीय विपणन अधिकारी (आरएमओ) बनाए गए हैं। पाल अभी तक आगरा में तैनात थे, जबकि राममूर्ति पांडे बरेली से कानपुर स्थानांतरित हुए हैं, उन्होंने बरेली में बेहतर खरीद कराई थी। नीरज कुमार यादव को जिलापूर्ति अधिकारी कानपुर मंडल से पदोन्नति के बाद उपायुक्त (खाद्य) बरेली मंडल के पद पर तैनाती दी गई है। अब तक बरेली में इस पद पर तैनात सीपी राय को गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है।