फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 41 खिलाड़ियों ने ग्रेडिंग टेस्ट में किया शानदार प्रदर्शन

Mon, 13 Feb 2023 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से रविवार को जयशील गार्डन स्थित बरेली ताइक्वांडो स्कूल में बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें 41 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

येलो बेल्ट टेस्ट में तावेस कुमार, बागेश कुमार, अभिषेक, देवांश आर्या, प्रियांशी आर्या, शौर्या गंगवार, यशस्वी सिंह ने अच्छा प्रदर्शन किया। ग्रीन बेल्ट टेस्ट में समीक्षा, काजल सागर, पूजा, मुस्कान, पूर्णिमा दीक्षित, वर्तिका वशिष्ठ, श्रेयस ध्यानी और ग्रीन वन बेल्ट टेस्ट में अथर्व शर्मा व वंशिका शेरावत ने दमखम दिखाया। ब्लू बेल्ट टेस्ट में आराध्य शर्मा, माधव शर्मा, वंशिका शेरावत और ब्लू वन बेल्ट टेस्ट में अनन्या, शृष्ट, श्रुति शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा ने बाजी मारी।
रेड बेल्ट टेस्ट में श्रुति शर्मा, श्रेष्ठ शर्मा का प्रदर्शन प्रशंसनीय रहा। ताइक्वांडो स्कूल के सचिव भानु प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में ऋषिता सिंह, पूर्णिमा कुलश्रेष्ठ, उद्धव वशिष्ठ को पहली डान पूम ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। निर्याणक की भूमिका बरेली स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अकरम खान और कोच चंदन कुमार ने निभाई। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष विमल मिश्रा, शाक्षी बोरा, नीतू सिंह, ऋतिक, विपिन कुमार सिंह, कमल कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें