फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन पलटाने की साजिश: बरेली में किसी ने रेलवे ट्रैक से 41 पेंड्रोल क्लिप निकाले, पलटने से बची मालगाड़ी

Wed, 10 Jan 2024 05:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में सेंथल से भोजीपुरा के बीच किसी ने रेलवे ट्रैक से 41 पेंड्रोल क्लिप निकाल दिए। इंजीनियर आशीष कुमार जब ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। उन्होंने कंट्रोल को सूचना दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश रचने का मामला सामने आया है। बरेली-पीलीभीत रेलवे लाइन पर सेंथल से भोजीपुरा के बीच किसी ने 41 पेंड्रोल क्लिप उखाड़ दिए। सोमवार को ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर आशीष कुमार ने पेंड्रोल क्लिप उखड़े देखे तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। उस समय एक मालगाड़ी वहां से गुजर रही थी। इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसको रोका गया।

विज्ञापन


सुबह 7:24 से 7:56 बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप रहा। मालगाड़ी भी खड़ी रही। तलाश करने पर 31 पेंड्रोल क्लिप ट्रैक के किनारे ही पड़े मिले। 10 क्लिप गायब थे। सभी पेंड्रोल क्लिप लगाने के बाद मालगाड़ी को यहां से गुजारा गया।

रामभक्तों के लिए बड़ा एलान: सीएम योगी बोले- रामलला के दर्शन करने अयोध्या आइए, सारा खर्च जनप्रतिनिधि उठाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के इंजीनियर नेत्रपाल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी की साजिश लग रही है। अगर चोरी के लिए इन्हें उखाड़ा गया होता तो आरोपी इन्हें साथ ले जाते। पेंड्रोल क्लिप उखाड़ने वालों का अब तक पता नहीं लग पाया है। घटना भोजीपुरा थाना क्षेत्र की है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में सिविल पुलिस के साथ-साथ आरपीएफ की टीमें भी जांच पड़ताल में लगी हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें