फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: व्हाट्सएप पर दरोगा की डीपी लगाकर ठग लिए 40 हजार

Sat, 10 Jun 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। व्हाट्सएप पर क्षेत्रीय दरोगा की डीपी लगाकर साइबर ठगों ने जेड सब्दलपुर गांव के पूर्व प्रधान अपर्वल सिंह से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने फरीदपुर थाने में तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जेड सब्दलपुर गांव के पूर्व प्रधान अपर्वल सिंह ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक मेसेज आया था। उस नंबर पर क्षेत्रीय दरोगा का फोटो डीपी में लगा था। मेसेज करने वाले ने बताया कि उसे 40 हजार रूपये की तत्काल जरूरत है। उसके खाते में पैसे नहीं जमा हो रहे। साइबर ठगों ने एक मेसेज भेजकर कहा कि तुम्हारे खाते में 40 हजार रुपये जमा किए गए हैं। ठगों के झांसे में आकर अपर्वल सिंह ने बताए गए खाते में 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।
बैंक खाते का स्टेटमेंट चेक करने पर उन्हें पता चला कि खाते में 40 हजार रुपये आए ही नहीं। ठगी का एहसास होने पर वह थाने पहुंचे। जानकारी करने पर पता चला कि वह नंबर क्षेत्रीय दरोगा का भी नहीं है। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें