फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर क्षेत्र के 40 स्कूल अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के भरोसे

Tue, 19 May 2026 03:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण शिक्षण व्यवस्था पटरी से उतरती नजर आ रही है। जिले में कुल 2,484 परिषदीय स्कूल संचालित हैं, इनमें से 109 नगर निगम क्षेत्र में हैं। इनमें 128 शिक्षकों की तैनाती है। इनमें से 40 स्कूलों में शिक्षकों का टोटा है। ये अनुदेशकों व शिक्षामित्रों के सहारे संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा करीब 30 विद्यालय ऐसे हैं जो सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। अब शिक्षक-छात्र अनुपात दुरुस्त करने संबंधी मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इस संकट के समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, इस समय पूरे जिले में शिक्षकों के 888 पद खाली हैं। नियमानुसार, प्राथमिक स्तर पर 60 छात्रों पर कम से कम दो शिक्षकों की तैनाती अनिवार्य है। 60 से अधिक छात्र होने पर प्रत्येक 30 छात्रों पर एक शिक्षक की तैनाती का नियम है, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर है। वर्तमान में जिले में 9000 शिक्षक तैनात बताए जा रहे हैं, फिर भी शहरी क्षेत्र के स्कूलों में यह अनुपात असंतुलित है। बीएसए डॉ. विनीता ने बताया कि अधिकतर जिलों के नगर क्षेत्र का हाल एक जैसा ही है। सरकार की ओर से नए शिक्षकों की भर्ती से अब नगर क्षेत्र में शिक्षकों की कमी दूर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें