फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राम मंदिर का थ्रीडी प्रतिरूप मेले में रहा आकर्षक का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली की ओर से बरेली क्लब मैदान में 60वां दिवाली मेला शनिवार से शुरू हुआ। पहले दिन फायर डांस ग्रुप की प्रस्तुति की लोगों ने सराहना की। मुंबई के म्यूजिकल ग्रुप ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से समां बांधा। आतिशबाजी, रंग-बिरंगी सजावट, राम मंदिर का थ्रीडी प्रतिरूप व श्रीराम लीला मंचन मेेले में आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

प्रथम दिन मुख्य अतिथि आईजी डॉ. राकेश सिंह का क्लब अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, सचिव संचित गोयल, चीफ क्लब ट्रेनर डॉ. एके चौहान, मेला निदेशक मोहित वैश्य, सह मेला निदेशक पंकज श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक, मीडिया कोऑर्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल ने स्वागत किया। मेले में लगे स्टॉल्स पर लोगों ने खरीददारी की। फूड लवर्स ने व्यंजनों का स्वाद लिया। किड्स जोन में बच्चों ने झूले का आनंद लिया। रामलीला मंचन के दौरान बड़ी संख्या में लोग मैदान में मौजूद रहे। मेले में बेबी शो आयोजित किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही बेस्ट हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में भी बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने भाग लिया। फेस इन द क्राउड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को मेले का उद्घाटन मेयर उमेश गौतम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें