फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजार में डाकघर से 38 हजार रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंथल। मुख्य मार्ग पर स्थित डाकघर को चोरों ने निशाना बनाकर वहां रखे नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की है। डाक सहायक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। व्यापारियों ने हैरानी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार रात भारतीय स्टेट बैंक से चंद कदम की दूरी पर नयाब मार्केट की छत पर स्थित डाकघर के ताले तोड़ दिए गए। उसमें रखे 38,379 रुपये की चोरी कर चोर फरार हो गए। डाक सहायक अजय गंगवार ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह डाकघर पहुंचे तो मेन गेट पर ताला ही नहीं था। अंदर सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। अलमारी और तिजोरी का भी ताला टूटा हुआ था। उसमें रखी राशि नहीं थी, जबकि 19067 के पोस्टल पोस्टल स्टांप और 1936 के रसीदी टिकट वहीं पड़े मिले। चोर नकदी के साथ-साथ ताले भी लेकर चले गए। सूचना मिलते ही सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी व एसएचओ हाफिजगंज मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

डाकघर में नहीं हैं सीसीटीवी कैमरे
डाकघर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। दो सप्ताह पहले 17 और 20 अक्तूबर को उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर डाक घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई थी। इधर, व्यापारियों ने कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें