फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो से चार जुलाई तक 37613 परीक्षार्थी देंगे टीईटी

Tue, 30 Jun 2026 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश शिक्षक चयन सेवा आयोग (यूपीईएसएससी) की ओर से शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) का आयोजन जिले में दो, तीन व चार जुलाई को होगा। तीन दिन तक ये परीक्षा 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें अलग-अलग जिलों के 37613 अभ्यर्थी शामिल होंगे। ड्रेसकोड को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए जिले में 17 इंटर कॉलेजों को सेंटर बनाया गया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 9:30 से 12 बजे व दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
जिले में सर्वाधिक परीक्षार्थी मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में पंजीकृत हैं। यहां 2628 परीक्षार्थी तीन दिन में परीक्षा देने पहुंचेंगे। वहीं, साहू गोपीनाथ बालिका इंटर कॉलेज में 2510 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, ब्लॉक ए में 1913 तो ब्लाक बी में 1913 परीक्षार्थी शामिल होंगे। एसवी इंटर कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, विष्णु इंटर कॉलेज, श्री गुलाब राय इंटर कॉलेज, मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कुंवर रणजीत सिंह इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में 2103-2103 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
बरेली इंटर कॉलेज में 2033, बिशप मंडल इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज में 1913-1913 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केपीआरसी कला केंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज में 1749 परीक्षार्थी तीन दिन तक होने वाली परीक्षा में शामिल होंगे। एक पाली में न्यूनतम 355 व अधिक 528 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

ये पहनकर न आएं
परीक्षार्थियों के ड्रेसकोड को लेकर भी गाइडलाइन जारी की गई है। परीक्षार्थियों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कहा है कि परीक्षार्थी किसी तरह की मोटी जैकेट पहनने से बचें। मोटे व भारी बूट पहनकर परीक्षा केंद्र पर न पहुंचे। चप्पल पहनने को वरीयता दें। साथ ही किसी भी तरह की जूलरी न पहनकर आएं।
-
टीईटी के चलते कई परीक्षाओं की तिथि बदली

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने यूपी टीईटी के चलते दो, तीन व चार जुलाई को होने वाली परीक्षाओं की तिथि में परिवर्तन किया है। अब ये परीक्षाएं सात से 10 जुलाई तक आयोजित होंगी। बीएड प्रथम वर्ष की जेंडर, स्कूल एंड सोसायटी विषय की परीक्षा जो पहले दो जुलाई को होने वाली थी अब सात जुलाई को होगी। बीए के माइनर विषय की परीक्षा आठ जुलाई को होगी। तीन जुलाई को होने वाली बीएड के पैडागौजी विषय की परीक्षा नौ जुलाई और बीएससी माइनर पेपर की परीक्षा अब आठ जुलाई को होगी। चार जुलाई को होने वाली बीएड की ईपीसी द्वितीय विषय की परीक्षा व बीकॉम माइनर पेपर की परीक्षा 10 जुलाई को होगी।

बीएससी कृषि की परीक्षा स्थगित
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से तीन जुलाई को होने वाली दो परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। प्रथम पाली में होने वाली बीएससी कृषि ऑनर्स के द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा फंडामेंटल क्रॉप्स फिजियोलॉजी एंड टैक्सानॉमी और द्वितीय पाली में होने वाली बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स के इंट्रोडक्टरी फॉरेस्ट्री की परीक्षा अब छह जुलाई को होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार सिंह के अनुसार ये संशोधन यूपी टीईटी की परीक्षा को देखते हुए किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें