देवरनियां। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान शनिवार को ब्लाॅक दमखोदा के सभी 37 शिक्षक संकुलों ने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिए। इस दौरान ब्लाॅक संसाधन केंद्र रिछा पर पहुंच कर प्रदर्शन कर विरोध भी जताया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शनिवार को ब्लाॅक के सभी 37 शिक्षक संकुलों से सामूहिक इस्तीफा देने का आह्वान किया गया था। इस पर शिक्षक नेता तपन सिंह मौर्य ने जोर देकर कहा कि शिक्षक केवल अब शिक्षण कार्य ही करेंगे। दोपहर बाद शिक्षक संकुलों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंच कर सामूहिक त्याग पत्र दिया। अब वे सोमवार को बीएसए से मुलाकात कर मूल काॅपी देंगे। इस दौरान जिला मंत्री बलबीर सिंह, जिला संगठन मंत्री मोर किशोर मौर्य, ब्लॉक कोषाध्यक्ष पंकज सिंह, संयुक्त मंत्री सत्यपाल गंगवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद गंगवार आदि मौजूद रहे। वहीं, इस्तीफा देने वाले शिक्षकों में सत्य पाल गंगवार, मोहम्मद आक़िल, गोप कुमार गंगवार, फहीम अहमद, मनोज गंगवार आदि रहे। संवाद