फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूमि को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद पर लगा विराम

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। ब्रह्मदेव स्थान के पास ग्राम समाज की भूमि को लेकर दो समुदायों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर विराम लग गया। शनिवार को समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व एडीएम प्रशासन ने शिकायतें सुनीं और गांव दुआवट के दोनों समुदाय के लोगों को बुलाकर समझौता करा दिया। शनिवार को थाना हाफिजगंज में समाधान दिवस लगा। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश कुमार मिश्रा व एडीएम प्रशासन ने शिकायतों को सुना। समाधान दिवस में 8 शिकायतें आईं, जिसके हल के लिए टीम गठित कर दिए गए।
विज्ञापन

इस दौरान गांव दुआवट का मुद्दा उठा, जिसमें कई सालों से दो समुदायों के बीच ब्रह्मदेव स्थल के पास पड़ी भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। पुलिस अधीक्षक ने दोनों समुदाय के लोगों को समझाते हुए कहा कि एक-दूसरे समुदाय के त्योहार पर कोई भी बाधा नहीं डालेगा। गांव में शांति सौहार्द बनाए रखेगा। इस बात पर दोनों पक्ष मान गए। उप जिलाधिकारी नवाबगंज मल्लिका नयन ने मौजूद राजस्व कर्मियों व पुलिस अधिकारियों निर्देश दिए। इस मौके पर क्षेत्राधिकार नवाबगंज हर्ष मोदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें