बरेली। मंडल की जर्जर सड़कों को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग को 7.16 करोड़ रुपये बजट की स्वीकृति दी गई है। मंडल की 35 सड़कों की मरम्मत के लिए पहले चरण में 2.15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस सूची में प्रांतीय खंड की 23 और निर्माण खंड एक की 12 सड़कें शामिल हैं।
बरेली में 30 सड़कों की मरम्मत के लिए 6.3 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इनमें प्रांतीय खंड की 21 और निर्माण खंड की नाै सड़कें शामिल हैं। इसके लिए 1.81 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
इस सूची में सोरहा गांव से चितौली मार्ग, गोपालपुर से खितौसा मार्ग, शीशगढ़ रोड से गोकिलपुर मार्ग, भूड़ा बहेड़ी मार्ग से लखनपुर मार्ग, रामपुर रोड से सतुईया पट्टी मार्ग, नैनीताल रोड से बगिया पटेरी मार्ग, हरसूनगला से बहीपुर मार्ग, ग्राम सकरस से रूपपुर अकबराबाद मार्ग और रिछा इंडिया वाली पुलिया से डांडी हमीर बंजरिया मार्ग जैसी सड़कें शामिल हैं।