फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बरेली में 35 पाकिस्तानी और 25 बांग्लादेशी, रोहिंग्या का पता नहीं; पुलिस ने तैयार किया ब्योरा

Sat, 29 Nov 2025 08:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों को चिह्नित करने के लिए पुलिस ने एक बार फिर थाना स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बरेली जिले में पुलिस ने फिर घुसपैठियों की तलाश शुरू की है। स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) की मदद से पाकिस्तान व बांग्लादेश के नागरिकों और कश्मीरी मूल के लोगों का ब्योरा तैयार किया है। मौजूदा समय में जिले में 35 पाकिस्तानी और 25 बांग्लादेशी नागरिक हैं। पुलिस के अनुसार, फिलहाल एक भी रोहिंग्या की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


35 पाकिस्तानी नागरिकों में से 27 महिलाएं और पांच पुरुष दीर्घकालीन वीजा पर बरेली में रह रहे हैं। तीन महिलाओं के स्थायी वास से संबंधित प्रकरण केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित है। 25 बांग्लादेशियों में से चार जेल में बंद हैं और चार जमानत पर हैं। 15 हिंदू और दो मुस्लिम महिलाएं शादी के बाद यहां रह रहीं हैं। पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की गतिविधियों की नियमित निगरानी पुलिस और एलआईयू के स्तर से की जाती है।

कश्मीर के 223 लोग, इनमें 184 छात्र
जिले में मौजूदा समय में कश्मीर के 223 लोग रहते हैं। इनमें से 41 मदरसों के छात्र हैं, जबकि 143 अन्य शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ते हैं। कश्मीर मूल के पांच शिक्षक भी जिले में हैं। इसके अलावा 27 लोग सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और सात लोग फेरी लगाते हैं। 
विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों की गतिविधियों की नियमित निगरानी की व्यवस्था है। कश्मीरी मूल के लोगों का सत्यापन कराया गया है। फिलहाल, जिले में एक भी रोहिंग्या के होने की जानकारी नहीं है। अवैध तरीके से रहने वाले विदेशी नागरिकों को चिह्नित करने के लिए एक बार फिर थाना स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें