फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि, एक महिला की मौत

विज्ञापन
demo photo - फोटो : demo photo
विज्ञापन

आजमनगर की रहने वाली थी संक्रमित महिला, एल-2 कोविड अस्पताल में थी भर्ती
विज्ञापन

शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों में सीएचसी बहेड़ी के पांच, भमोरा का एक स्वास्थ्यकर्मी शामिल

बरेली। आईवीआरआई से मिली रिपोर्ट में शुक्रवार को 35 और लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके साथ ही एक संक्रमित बुजुर्ग महिला की शुक्रवार दोपहर मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों को सूचना दे दी है। शनिवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने बताया कि चार दिन पहले आजमनगर की एक बुजुर्ग महिला सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती हुई थी। संदिग्ध होने के चलते उसका सैंपल जांच के लिए भेजा था। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन को इसकी जानकारी देकर कोविड नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईवीआरआई से शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि कारपोरेट लैब से 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें कुंवरपुर बंजरिया सिटी माल गोदाम रोड के एक युवक, ट्यूलिप टॉवर के नौंवे फ्लोर पर रह रहे युवक, किला छावनी की सात साल की बच्ची समेत 30 वर्षीय महिला, आजमनगर का युवक, सनराइज कॉलोनी का युवक, आजादनगर पीलीभीत बाईपास रोड का युवक, पुराना शहर के कुतुब साकी इमारत की महिला, इज्जतनगर अधलखिया का युवक, नकटिया चेतना कॉलोनी का युवक, सीएचसी बहेड़ी के पांच और सीएचसी भमोरा का एक स्वास्थ्यकर्मी, बिहारीपुर चौकी लालता मंदिर के एक परिवार में सात और दस साल के बच्चे समेत एक बुजुर्ग, बड़ा बाजार की एक महिला, किला मेन रोड की एक महिला, बिधौलिया आंवला का एक व्यक्ति, मोहल्ला भिटौरा बलरऊ का सात साल का बच्चा, गढी चौकी मोहल्ला किला की युवती, गोविंदनगर और सिविल लाइंस के एक-एक व्यक्ति, कोविड अस्पताल में भर्ती एक 26 वर्षीय युवक, 65 और 67 वर्षीय दो बुजुर्ग, नैनीताल रोड कुतुबखाना की एक 29 वर्षीय युवती, शाहदाना कॉलोनी का एक 55 वर्षीय व्यक्ति, राजेंद्रनगर का एक युवक और एक युवती, रतन लाल त्रिपलियागंज आंवला का एक 45 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। सर्विलांस टीम संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती करा रही है।

रात भर घर पर ही रहा संक्रमित, ट्यूलिप टॉवर में दहशत

बरेली। संक्रमण की पुष्टि के बाद तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है। शुक्रवार शाम को ही रिपोर्ट मिल जाने के बाद इसकी जानकारी संक्रमितों को दे दी गई थी। घंटे भर में एंबुलेंस पहुंचने का दावा किया गया था। मगर रात भर संक्रमित एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। ट्यूलिट टॉवर में संक्रमित मिले युवक ने भाजपा नेता गुलशन आनंद को कॉल कर एंबुलेंस की लेटलतीफी की जानकारी दी। गुलशन आनंद ने बताया कि तत्काल उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को फोन कर एंबुलेंस भेजने को कहा। कंट्रोल रूम से जल्द एंबुलेंस भेजने की बात भी कही गई, मगर रात बारह बजे तक एंबुलेंस कोविड अस्पताल में भर्ती कराने नहीं पहुंची। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से तत्काल युवक को भर्ती कराने और परिसर को सैनिटाइज कराने की मांग की है। दूसरी ओर, चेतना कॉलोनी नकटिया का संक्रमित भी कॉल करता रहा मगर एंबुलेंस नहीं पहुंची। कमोवेश यही हाल ज्यादातर संक्रमितों का रहा।

संक्रमितों के संपर्क में आने से हुए संक्रमित

सर्विलांस रिपोर्ट के मुताबिक, कुतुब साकी इमारत पुराना शहर की संक्रमित मिली महिला पूर्व में चाइल्ड लाइन की संक्रमित समन्वक के संपर्क में थी। इसके अलावा अधलखिया इज्जतनगर का संक्रमित व्यक्ति पूर्व में संक्रमित मिले एक पुलिसकर्मी के संपर्क में था। चेतना कॉलोनी का संक्रमित युवक पूर्व में एक संक्रमित पुलिसकर्मी के संपर्क में रहा था।

एक से दस साल तक के पांच बच्चे संक्रमित

बरेली। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में पहली बार एक से लेकर दस साल तक के पांच बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें तीन बच्चे एक ही परिवार के हैं, जो बिहारीपुर चौकी लालता मंदिर के पास के रहने वाले हैं। वहीं, एक बच्चा किला छावनी और एक मोहल्ला भिटौरा का रहने वाला है। बता दें कि अब तक जिले में मिले संक्रमितों में पहली बार साल भर के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे पहले आठ साल की एक बच्ची जो फरीदपुर की रहने वाली थी, उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें