फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना : 329 भूखंड आवंटित, सेक्टर तीन और चार के लिए निकाली गई लॉटरी

Wed, 15 Jan 2025 12:35 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-तीन और चार के लिए मंगलवार को लॉटरी निकाली गई। इसमें 329 भूखंड आवंटित किए गए। 
विज्ञापन
बीडीए के नए कार्यालय परिसर के बाहर भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने मंगलवार को आवेदकों के बीच भूखंडों की लॉटरी निकाली गई। इसमें 180 करोड़ रुपये कीमत के 329 भूखंड तीन घंटे में आवंटित किए गए। आंवटन आदेश अभी जारी होने हैं। आवंटियों की सूची वेबसाइट पर बुधवार शाम तक अपलोड होगी। 
विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन परिसर में टेंट लगाकर ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-तीन में प्रस्तावित गेट बंद कॉलोनी कैलाश एन्क्लेव के लिए दोपहर 12 बजे सबसे पहले भूखंड आवंटन शुरू हुआ। सबसे पहले मोनिका चंद्रा के नाम 112.5 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया गया। 

आवेदकों के संग आए बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं से ड्रॉ निकलवाए गए। सेक्टर तीन के बाद सेक्टर चार के लिए लाटरी निकाली गई। दोनों सेक्टरों के 600 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए 1061 आवेदन बिके। इसमें 380 आवेदकों ने आवेदन जमा किए थे। 
विज्ञापन

अफसरों की देखरेख में निकाले गए ड्रॉ
श्रेणीकरण के हिसाब से लाटरी निकाली गई। इसमें 329 आवंटन हुए। बीडीए के विशेष कार्याधिकारी गौतम सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी शिवधनी सिंह यादव, अधिशासी अभियंता एपीएन सिंह और योगेंद्र कुमार ने अपनी देखरेख में ड्रॉ निकलवाए। 

विशेष कार्याधिकारी गौतम सिंह ने आवेदकों को बताया कि आवेदकों ने अभी दस फीसदी धनराशि जमा की है। शेष जमा करने के लिए किस्तें भरने के विकल्प हैं। आवंटन पत्र दस दिन में जारी होंगे। अनारक्षित वर्ग में अधिक और आरक्षित वर्ग में कम आवेदन थे। जो लोग रह गए हैं उनके लिए आगे भूखंडों के आवेदन मांगे जाएंगे।  
विज्ञापन

मल्टीप्लेक्स और स्पोर्ट्स स्टेडियम बनेगा 
ग्रेटर बरेली आवासीय योजना 60 मीटर चौड़े बरेली-बीसलपुर मार्ग तथा 80 मीटर चौड़े लखनऊ दिल्ली मार्ग के निकट बड़ा बाइपास पर स्थित है। योजना में 45 व 30 मीटर चौड़ी जोनल रोड हैं। आंतरिक सड़कों की चौड़ाई भी 18, 12 एवं 9 मीटर है। 

पूरी कॉलोनी में बिजली लाइनें भूमिगत रखी गई हैं। 132 केवीए का सब स्टेशन बनेगा। आवासीय व व्यवसायिक भूखंडों के अतिरिक्त होटल, अस्पताल, विभिन्न स्तर के शैक्षिक संस्थान व साइबर सिटी, मल्टीप्लेक्स, स्पोर्ट्स स्टेडियम, सेंट्रल पार्क व नेवरहुड पार्क प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें