फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 32 अभ्यर्थियों ने पार की सीए बनने की पहली सीढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सोमवार शाम सीए फाउंडेशन का परिणाम जारी किया। इसमें जिले के 32 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। अब वह इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण कराएंगे।
विज्ञापन

सिकासा के चेयरमैन सीए नवीन अग्रवाल ने बताया कि फाउंडेशन की परीक्षा जून में आयोजित की गई थी। इसमें शामिल 244 अभ्यर्थियों में से 32 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत प्रश्नपत्रों में न्यूनतम 40 फीसदी और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होता है। ब्रांच चेयरमैन सीए रवि जौहरी ने कहा कि फाउंडेशन उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अगला चरण इंटरमीडिएट के लिए पंजीकरण कराना है। देशभर में 494 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें 91,900 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें 13,749 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

इन्होंने उत्तीर्ण की परीक्षा (इन दोनों के फोटो हैं)
शहर निवासी अनिरुद्ध विमल चौधरी ने 316 अंक पाकर डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा पास की है। उन्होंने अकाउंटिंग में 84, बिजनेस लॉ में 65, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 77 व बिजनेस इकोनॉमिक्स में 90 अंक हासिल किए हैं। वहीं, कृष्णा अग्रवाल ने 229 अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने अकाउंटिंग में 65, बिजनेस लॉ में 54, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 45 व बिजनेस इकोनॉमिक्स में 65 अंक प्राप्त किए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें