विशेष अभियान दिवस और आवेदन प्रक्रिया
नए मतदाताओं, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान दिवस निर्धारित किए गए हैं। 21, 22, 28 और 29 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बूथ स्तर अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मतदाता फॉर्म-6 (नए नाम शामिल कराने), फॉर्म-7 (नाम हटवाने) और फॉर्म-8 (संशोधन) जमा कर सकेंगे। चार जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले मतदाताओं का नाम फॉर्म छह के जरिये जोड़ा जा रहा है।
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रकाशित मतदाता सूची की हार्ड प्रति और बिना फोटो वाली सॉफ्ट प्रति उपलब्ध कराई जा रही है। आलेख्य प्रकाशन के दिन बूथ स्तर अधिकारी व सुपरवाइजर अपने-अपने बूथों पर मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे, जिससे मतदाता अपने नाम और विवरण की जांच कर सकें।