फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 3157 वक्फ संपत्तियां डिजिटल, 518 को रिजेक्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की तरफ से जिले की कुल 3157 वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। 518 वक्फ संपत्तियाें को रिजेक्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड पारदर्शी व सुव्यवस्थित तरीके से ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए सुरक्षित किया गया है। जिले में डिजिटलीकरण के दायरे में शामिल कुल 3157 वक्फ संपत्तियों में 3053 सुन्नी व 104 शिया वक्फ संपत्तियां हैं। 455 सुन्नी संपत्ति व 63 शिया संपत्ति को रिजेक्ट किया गया।
संपत्तियों को अप्रैल 2025 से ऑनलाइन किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि पांच दिसंबर 2025 रखी गई थी। फिर तिथि को बढ़ाकर जून 2026 कर दिया गया।
वर्जन:
डिजिटलीकरण से वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड का संरक्षण बेहतर ढंग से हो सकेगा। साथ ही संपत्तियों से संबंधित जानकारी भी रखी जाएगी। विवादों के निस्तारण में सहायता मिलने व प्रशासनिक निगरानी को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी। -नौशाद हुसैना, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें