फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन के बाद प्राध्यापक को प्रशासनिक नियंत्रक की जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के समायोजन के बाद वरिष्ठ प्राध्यापक प्रशासनिक नियंत्रक की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने जारी आदेश में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों के लिए अलग-अलग चल रहे मध्याह्न भोजन का खाता बंद कर संयुक्त खाता खोलने के निर्देश दिए हैं। समायोजन के बाद मध्याह्न भोजन वितरण को लेकर मानक तय नहीं हो रहे थे। ऐसे में शासन से संबंधित मामले में जानकारी मांगी गई थी। इसके तहत रसोइयों की संख्या का निर्धारण पहले की तरह ही होगा। साथ ही, कक्षा एक से पांच और कक्षा छह से आठ तक के लिए भोजन वितरण की व्यवस्था निर्धारित अनुपात में ही रहेगी। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नए सत्र से समायोजन की व्यवस्था लागू किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें