बरेली। ललौरीखेड़ा के पास हुए सड़क हादसेे में घायल युवक की पिछले दिनों एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। मामले की जांच कराने और अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीएमओ ने मामले की जांच एसीएमओ को सौंपी है। एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि शिकायत मिली है। अस्पातल से बिंदुवार जवाब मांगा जाएगा।