बरेली। हजरत सैयद अमीन शाह मियां का तीन रोजा उर्स अकीदत के साथ पूरा हो गया। कुल की रस्म में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर अकीदत का इजहार किया।
मलूकपुर स्थित हजरत भल्ले शाह मियां की दरगाह पर उर्स मुबारक की रस्म अदा की गई। शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी से हुई। इसके बाद महफिले समां में कव्वालों ने बुजुर्गों की शान में कलाम पेश किए। आखिर में रंग शरीफ की महफिल सजी। इसके बाद हजरत अमीन शाह मियां के कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। उर्स की तकरीब दरगाह के मुतवल्ली अब्दुल कय्यूम मियां की देख रेख में संपन्न हुई। जनसेवा टीम की ओर से अध्यक्ष पम्मी खान वारसी ने चादर पेश की। मोहम्मद रजी, अब्दुल कय्यूम, फाहद जीशान, जफर अनवर, आबिद अली खां, अजहर बेग ने गुलपोशी की।