बरेली। जखीरा स्थित दरगाह शरीफ पर हजरत आजम अली शाह मियां का तीन रोजा उर्स कुल की रस्म के साथ पूरा हो गया। बीती रात कव्वाली की महफिल सजी। जो पूरी रात जारी रही। रविवार को दिन भर तकरीबों के बीच अकीदतमंदों की ओर से चादरपोशी व गुलपोशी का सिलसिला चलता रहा। शाम को कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। दुआ के बाद लंगर तकसीम किया गया। उर्स कमेटी के मुतवल्ली फईम अहमद के साथ आफताब भय्ये, शुएब नियाजी, जुनेद और हाजी अजहर बेग आदि ने व्यवस्था संभाली।