बरेली। विनोद सिंह रावत मेमोरियल सिक्स-ए-साइड हॉकी टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मैच महिला वर्ग में एनईआर और स्टेडियम ए के बीच हुआ। पुरुष वर्ग में आर्यन ब्वॉयज और खान ब्रदर्स टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। पहला फाइनल मैच महिलाओं का हुआ। इसमें एनईआर ने 4-3 से स्टेडियम ए को मात दी और विजेता बनीं। एनईआर की कोमल और प्रियंका ने दो-दो गोल किए। दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में खान ब्रदर्स ने आर्यन ब्वॉयज को 2-1 से परास्त किया। मैच के निर्णायक मंडल में बलवंत सिंह, मकसूर अली, मुजाहिद अली व अमित शामिल रहे। मुख्य अतिथि इज्जतनगर के मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, खेल अधिकारी गौरव सिंह रहे।