फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय- बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते बदली मुख्य परीक्षा की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बीएड की राज्य स्तरीय संयुक्त प्रवेश परीक्षा के चलते रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा कार्यक्रम में फेरबदल किया गया है। इसके चलते बीए और बीएससी की 10-15 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाओं की तिथि बदली गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय से जारी संशोधित स्कीम के अनुसार अब 10 अप्रैल को सुबह की पाली में होने वाली बीए प्रथम वर्ष की ड्राइंग एंड पेंटिंग, दोपहर की पाली में होने वाली बीए द्वितीय वर्ष की ड्राइंग एंड पेंटिंग और शाम की पाली में होने वाली बीए तृतीय वर्ष की इतिहास तृतीय की परीक्षा 16 अप्रैल को होगी। 11 अप्रैल को सुबह की पाली में बीए प्रथम वर्ष फिजिकल एजूकेशन- द्वितीय और शाम की पाली में बीए-बीएससी तृतीय वर्ष का अर्थशास्त्र द्वितीय पेपर 20 अप्रैल को होगा। 12 अप्रैल को शाम की पाली में होने वाला बीए तृतीय वर्ष का ड्राइंग एवं पेंटिंग का पेपर 21 अप्रैल को होगा। इसी तरह 15 अप्रैल को शाम की पाली में होने वाला बीए और बीएससी तृतीय वर्ष का अर्थशास्त्र का तृतीय पेपर 25 अप्रैल को होगा। बता दें कि बीएड की राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा 15 अप्रैल को आयोजित की गई है। प्रदेश के करीब 15 जिलों में इसके लिए 1220 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं, जिसमें 6.09 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें