फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कम पोलिंग वाले बूथों पर स्वीप अभियान चलाकर वोटिंग बढ़वाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने लोकसभा चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष कराने के निर्देश नोडल अफसरों को दिए हैं। कमिश्नर ने कहा कि पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जिन मतदान केंद्रों पर वोटिंग का प्रतिशत कम रहा, उन पर इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाया जाए। इसके लिए वहां स्वीप अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक करें।
विज्ञापन

कमिश्नर सभागार में आयोजित बैठक में कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट और पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए जितने वाहनों की जरूरत पड़े, उसकी व्यवस्था पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक और मतगणना से अब तक की व्यवस्थाओं की जानकारी करने के बाद कहा कि सुपर जोनल, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो आब्जर्वर की नियुक्ति से लेकर इनको ट्रेनिंग देने की व्यवस्था समय से होनी चाहिए। प्रभारी अधिकारी स्वीप को निर्देश दिए कि मतदाता जागरुकता अभियान में चारों जिलों से सूचना प्राप्त करें और जहां पर पोलिंग कम हुई है, उन जनपदों में मतदाताओं को अभियान चलाकर जागरूक करें। प्रभारी अधिकारी मतदाता सूची एवं मतपत्र को निर्देश दिए कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम और फोटो सही हैं या नहीं, इसकी समय रहते जांच कराएं। प्रभारी अधिकारी स्टेशनरी से कहा कि वह स्टेशनरी की जांच अवश्य करा लें, इसमें कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। प्रभारी अधिकारी दिव्यांग से दिव्यांगों के सर्वे की जानकारी और मतदान के दिन उनको वोट डालने के लिए क्या सहूलियत देनी है, इसकी जानकारी करने को कहा। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अरुण कुमार, जेडी सत्येंद्र नाथ चौधरी, संयुक्त निदेशक कृषि सतवीर सिंह, उप निदेशक कृषि रक्षा एके यादव, संभागीय परिवहन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार, उप निदेशक पंचायत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें