फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई दसवीं में गणित के सवाल में गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक दिन पूर्व ही सीबीएसई बारहवीं अकाउंटेंसी के पेपर में गलती सामने आई थी। गुरुवार को दसवीं गणित के पेपर में भी गलती सामने आई। परीक्षा केंद्रों और कुछ शिक्षकों ने इसकी शिकायत सीबीएसई को भेजी है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रविंद्र सिंह ने इस बाबत मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर को ट्वीट किया है। शुक्रवार को सीबीएसई दसवीं की भी परीक्षाएं शुरू हो गई। दसवीं गणित के पेपर में पेपर सेट-1 के 20वें प्रश्न में मध्यिका का सवाल पूछा गया। प्रश्न में छात्रों की संख्या 100 दी गई जबकि टेबल में संख्या 110 थी। छात्रों में भ्रम की स्थिति रही। कई ने 100 संख्या मानकर तो कुछ ने 110 मानकर सवाल हल किया। प्रोफेसर रविंद्र सिंह का कहना है कि यह बड़ी लापरवाही है। सीबीएसई के पेपर में इस तरह की गलती यानी मॉडरेशन पॉलिसी या तो खत्म कर दी गई या फिर उसमें गंभीरता नहीं बरती जा रही। परीक्षा केंद्रों की तरफ से सीबीएसई को रिपोर्ट भेजी गई है। सीबीएसई गणित में 6370 स्टूडेंट्स पंजीकृृत थे, जिसमें 65 गैरहाजिर रहे। बारहवीं बायोटेक्नोलॉजी में 127 पंजीकृत थे, जिसमें दो ने परीक्षा छोड़ी। बारहवीं जियोग्राफी में 149 अभ्यर्थी थे और सभी ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें