फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान को पुलवामा हमले का जवाब जरूर मिलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर/बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तर्ज पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी युवाओं और छात्र-छात्राओं से ‘मन की बात’ की। उसमें सीएम ने कहा कि पुलवामा में जिस तरह से पाक परस्त आतंकियों ने हमला कर देश को नुकसान पहुंचाया, उसका जवाब पाकिस्तान को हर हाल में मिलेगा। आप मोदी जी पर भरोसा रखें। पीएम ने जितना कहा है, वह उतना करके रहेंगे।
विज्ञापन

फ्यूचर कालेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सीएम के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट सुनवाया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। कार्यक्रम को सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में एक साथ संबोधित किया। इसमें से छह केंद्रों से युवाओं ने मुख्यमंत्री से सीधे प्रश्न पूछे। एक युवा ने पूछा कि पुलवामा की घटना पर सरकार क्या कर रही है? मुख्यमंत्री बोले- आप मोदी जी और भारतीय सेना पर भरोसा रखें। पाकिस्तान को जवाब जरूर मिलेगा। किसानों की समस्याओं पर बोले- एक दिन पहले भी गन्ना किसानों का काफी भुगतान करा चुके हैं। देश के किसानों को मजबूत बनाने का काम प्रदेश और केंद्र सरकार लगातार कर रही है। एक छात्र ने पूछा- अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कब होगा? मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर बनेगा, शीघ्र बनेगा और उसी स्थान पर बनेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के कंधे पर बड़ी जिम्मेदारी है। पांच वर्षों में भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। भारत विश्व में सिर उठाकर चल रहा है। यह देश की जनता और प्रधानमंत्री मोदी जी की वजह से ही संभव हो सका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नौजवान पहली बार वोट करने जा रहे हैं, देश हित में काम करने वाली सरकार चुनें। न कि परिवार हित में काम करने वाली सरकार को। सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, गुलशन आनंद, विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल, रविंद्र सिंह, दुर्विजय सिंह शाक्य, पवन शर्मा, रजनीश पांडेय, शिव प्रताप सिंह, प्रदीप अग्रवाल आदि मौजूद थे। आयोजन हरवेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें