बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति में पास हुए मॉडरेशन पॉलिसी का प्रस्ताव इस साल से लागू नहीं होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन का तर्क है कि 25 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जिसमें कुछ दिन ही शेष है, इतनी जल्दी नई व्यवस्था लागू नहीं हो सकती। दरअसल प्रश्नपत्रों में गलतियां और दोहराव रोकने के लिए मॉडरेशन पॉलिसी लागू करने का प्रस्ताव पास हुआ था। इसके तहत प्रश्नपत्रों को समिति चेक करेगी। गलती होने पर उसे संशोधित करेगी। इसके बाद ही ही प्रश्नपत्र केंद्रों पर भेजे जाएंगे।