फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल खुले में फेंक रहे मेडिकल वेस्ट

विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल खुले में फेंक रहे मेडिकल वेस्ट - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। प्राइवेट अस्पताल खुले में अपना मेडिकल वेस्ट फेंक रहे हैं। इससे आस-पास का वातावरण प्रदूषित होने से बीमारियां फैलने की आशंका गहराने लगी है। मेडिकल वेस्ट पर आवारा कुत्ते और अन्य जानवर घूमते रहते हैं। सिनर्जी वेस्ट प्लांट पर निजी अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट नियमित निस्तारित होने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में सामान्य कूड़े का उठान नगर निगम करता है। प्राइवेट अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट निस्तारित करने के लिए दो सिनर्जी वेस्ट प्लांट लगे थे। इनमें सिटी श्मशान वाली रोड पर आगे लगा सिनर्जी वेस्ट प्लांट कबका बंद हो चुका है। सीबीगंज का सिनर्जी वेस्ट प्लांट पर मेडिकल वेस्ट निस्तारित करने के दावे अक्सर किए जाते रहें, मगर शहर में 400 से ज्यादा नर्सिंग होम, अनगिनत क्लीनिक और बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोरों से निकलने वाला मेडिकल वेस्ट एक सिनर्जी वेस्ट प्लांट किस तरह निस्तारित कर पा रहा है, इसका जवाब न तो नर्सिंग होम के डॉक्टर दे पाए, न ही स्वास्थ्य विभाग के अफसर।
अमर उजाला की टीम को बुधवार को नैनीताल रोड स्थित डिफेंस कालोनी में एक जगह ढेर सारा मेडिकल वेस्ट पड़ा मिला। इसमें अस्पताल में प्रयोग होने वाले इंजेक्शन, पट्टियां, डिप में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की बोतलें, आपरेशन के समय मरीजों को पहनाए जाने वाले कपड़े आदि शामिल थे। यह सब खुले में पड़ा था। मक्खियां भिनक रही थीं। कालोनी वाले चर्चा कर रहे थे कि यह मेडिकल वेस्ट आसा-पास के ही किसी नर्सिंग होम से फेंका गया है। खुले में मेडिकल वेस्ट से बीमारियां फैलने की आशंका से नजदीक से गुजरने वाले राहगीर अपना मुंह बंद करके चल रहे थे या फिर मुंह में कपड़ा बांधे थे। प्राइवेट अस्पतालों द्वारा खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने के बारे में आईएमए अध्यक्ष डा. सत्येंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन मोबाइल नेटवर्क में खराबी की वजह से उनसे बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अगर किसी नर्सिंग होम ने खुले में मेडिकल वेस्ट फेंका है तो यह सरासर गलत है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। जो भी अस्पताल दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डा. विनीत कुमार शुक्ला, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें