फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नरकुलागंज नई बस्ती स्थित श्री श्याम मंदिर का गुरुवार प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। जिसकी शुरुआत निशान यात्रा से हुई। जो मारवाड़ी गंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर से शुरू होकर नरकुलागंज मूर्ति नर्सिंग होम होते हुए श्री श्याम मंदिर पर विश्राम किया गया। शाम को भजन संध्या आयोजित हुई।
विज्ञापन

जिसमें भजन गायकों और महिला मंडली ने सुमधुर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया। यहां सांवरिया सेठ श्री श्याम बाबा को रितेश अग्रवाल लखनऊ वाले, शिवम शर्मा, कुक्की अरोरा,, मुकेश सांवरिया, बरेली की सौम्या खंडेलवाल ने भजनों से सांवरिया को रिझाया। रात को श्री श्याम रसोई का आयोजन हुआ। इस दौरान सुंदर महाराज, रवि प्रकाश अग्रवाल, अनुपम टीवडे़ेवाल, राजीव अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, राम खंडेलवाल, समित अग्रवाल, आकाश अग्रवाल आदि लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें