फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह कराने को डीएम ने बनाई कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में समाज कल्याण विभाग भले ही 1542 शादियों का लक्ष्य पूरा न कर पाने की स्थिति में हो, लेकिन नौ फरवरी को 191 सामूहिक शादियां कराने का तानाबाना प्रशासन ने बुल लिया है। डीएम ने अपनी अध्यक्षता में एक कमेटी बना दी है। समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित कमेटी के सचिव है। इसमें स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक दीक्षित ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में अब तक 264 आवेदन आए हैं। इनमें से 191 शादियां नौ फरवरी को होनी हैं। नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायतों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं से भी सामूहिक शादियां कराने में सहयोग लिया जा रहा है। इस साल 1542 सामूहिक शादियां कराने का लक्ष्य है। प्रत्येक सामूहिक विवाह के लिए शासन से 35 हजार का बजट मिल चुका है। मार्च तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक सामूहिक शादियां कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह बिना जनसहयोग के संभव नहीं है। इसमें समाजसेवियों और जागरूक लोगों को आगे लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें